लालकुआं: यहां वन विभाग की टीम ने अवैध साल के गिल्टे से लदी ट्रैक्टर ट्राली की जब्त
लालकुआं। तराई पूर्वी डौली रेंज, गोला रेंज एवं वन सुरक्षा दल की संयुक्त टीम ने साल के नौ गिल्टे से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवींन पवार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जंगल से अवैध लड़की की निकासी की जा रही है, जिस पर तराई पूर्वी की उपरोक्त संयुक्त टीम द्वारा देर रात देवी मंदिर खुरियखत्ता बिन्दुखत्ता पर नाकेबंदी की गई।
टीम को लगभग 7 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली आता दिखाई दी, जिसे रूकने के संकेत दिए गए। लेकिन संकेत के बाद भी वाहन चालक ने ट्रैक्टर ट्राली दौड़ा दी, जिसके बाद वन विभाग टीम की संयुक्त टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया गया, लेकिन कुछ फासले पर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ अंधेरे में भाग निकला। तलाशी में टीम को ट्रैक्टर ट्राली से नौ गिल्टे साल के बरामद हुए। वहीं साल से लदी ट्रैक्टर ट्राली को डौली रेंज के कार्यालय परिसर में खड़ी कर दी गई है। पकड़ी गई लकड़ी की किमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है।
वन विभाग टीम में वन सुरक्षा दल के प्रभारी प्रमोद बिष्ट, दिनेश तिवारी, संदीप सुटा,पान सिंह मेहता, पंकज शर्मा, भुवन चंद्र तिवारी, ललित बिष्ट, ललित मोहन जोशी, मेनेजर राणा, राजेंद्र पालीवाल, नीरज रावत, श्याम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार