लालकुआं: पुलिस ने युवक को 1 किलो 400 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार
लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने नशे के बड़े सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में चरस बरामद की गई है। तस्कर को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को एसएसपी ने ईनाम की घोषणा की है।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल के तहत मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तस्करी करने वालों के खिलाफ धरपकड़ भी की जा रही है। इस क्रम में कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित एडीटीएफ की पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम करने के लिए बिन्दुखत्ता में चैकिंग कर रही थी।
इस बीच गांधी नगर स्थित परचून की दुकान से राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोरा पुत्र धन सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम बिंदुखत्ता को 1 किलो 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद चरस की कीमत लगभग 1.3 लाख आंकी जा रही है। पकड़ा गया अभियुक्त लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में निरूद्घ किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने सफलता प्राप्त करने वाली टीम को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस टीम में उपरोक्त के अलावा हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल आनंदपुरी, चंद्रशेखर, दयाल नाथ, कमल बिष्ट, महिला कांस्टेबल जया राणा व प्रियंका शाही मौजूद रहीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत