लालकुआं: पुलिस ने 13.70 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डीपो नंबर चार स्थित वन विभाग बेरियर के पास से कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा। जिसके पास से पुलिस को 13.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गई स्मैक की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल डी आर वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी रूद्रपुर से एक युवक स्मैक लेकर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम डीपो नंबर चार स्थित वन विभाग बेरियर पर पहुंची जहां पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया इसी चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक स्कूटी सवार युवक आते दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो वह स्कूटी को मोड़कर भागने लगा जिसपर पुलिस ने तुरंत ही घेराबंदी करते हुए रूद्रपुर के वार्ड नंबर 23 रमपुरा थाना निवासी धमेंद्र कोहली उर्फ टोनी (23) पुत्र ओमप्रकाश को स्कूटी संख्या UK06BF-3979 सहित धर दबोच लिया जब पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से 13.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गई स्मैक की कीमत एक लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।
पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।वहीं, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से रूद्रपुर के रमपुरा थाने में अलग अलग घटनाओं में अपराधिक मुकदमे दर्ज है।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप कोतवाल डी आर वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी, उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल चन्द्र शेखर, संदीप राय मौजूद रहे।


उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित