लालकुआं : उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग के निदेशक/निबंधक सजय कुमार ने नैनीताल दुग्ध संघ का किया निरीक्षण
लालकुआं। उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग के निदेशक/निबंधक सजय कुमार ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं में बनाने जा रहे 1.50 लाख लीटर दैनिक क्षमता डेरी प्लांट के स्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 61 कारोड 74 लाख रुपये कि लगत से नैनीताल दुग्ध संघ में बनाने वाले अत्याधुनिक प्लांट में विभिन्न दुग्ध पदार्थों का उत्पादन कार्य हाईटेक तकनीक के द्वारा होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक प्लांट का कार्य जल्द शुरू हो जायेगा जिसको लेकर आज उनके द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही जमीन कि नपाई भी गई।
नैनीताल दुग्घ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरव बहगुणा के साथर्क प्रयासों से नैनीताल दुग्घ संघ को अब तक कि सबसे बड़ी ग्रांड मिली है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के निर्माण को लेकर आज उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग के निदेशक/निबंधक संजय कुमार द्वारा स्थान का निरीक्षण कर जमीन कि नापाई की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्लाट का कार्य शुरू हो जायेगा। वहीं, फरवरी माह में प्लाट का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार