लालकुआं: यहां विद्युत लाइन ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती
लालकुआं। क्षेत्र में विद्युत लाइन ठीक करते समय विद्युत कर्मी को करंट लगने से वह पोल से गिरकर अचेत हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 5:20 बजे कोतवाली के समीप स्थित बंद पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को शुरू करने के लिए वहां पहुंचे विद्युत कर्मी प्रेम सिंह कोरंगा जो की बिंदुखत्ता क्षेत्र का निवासी है, ने जैसे ही ट्रांसफार्मर का फ्यूज लगाने के लिए तार को पकड़ा तभी उसमें करंट का प्रभाव हो गया, जिसके चलते तेज झटके और तार में हुई स्पार्किंग के साथ प्रेम पोल से नीचे गिरकर बेहोश हो गया, आसपास मौजूद क्षेत्र वासियों ने तत्काल उसे उठाया और अन्य विद्युत कर्मियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने उसे तुरंत ही उठाकर डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचा जहां उसका वर्तमान में उपचार चल रहा है, तथा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विदित रहे कि पिछले 5 दिन से लालकुआं एवं लालकुआं से सटे क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति चरमराई हुई है, विद्युत कर्मी उसे पटरी पर लाने के लिए दिन रात हाड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं, इसी के तहत आज भी कोतवाली के समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को चालू करने के दौरान उक्त विद्युत कर्मी प्रेम कोरंगा करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!