लालकुआं: यहां बाइक से जा रहे युवकों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत
लालकुआं। बीती रात लालकुआं में भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक घसीटता हुआ ले गया। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के घोड़ानाल स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 25 बर्षीय बलवंत राय उर्फ बल्लू अपने दोस्त 19 वर्षीय अजीत कुमार निवासी घोड़ानाला के साथ बीती रात बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार दस 10 टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के समीप दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!