बिंदुखत्ता में कल से होगा मां नन्दा–सुनन्दा महोत्सव, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के इन्द्रानगर-2 स्थित सरस्वती मंदिर परिसर, निकट प्राइमरी पाठशाला काररोड में माँ नन्दा–सुनन्दा महोत्सव 2025 का आयोजन इस बार 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। जिसको लेकर मेला कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन समिति ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में पूजा-अर्चना के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य भंडारे का आयोजन होगा।
महोत्सव कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे—
28 अगस्त (गुरुवार): पूजा-अर्चना और रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
29 अगस्त (शुक्रवार): सुबह 8:30 बजे कदली वृक्ष लाने का कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
30 अगस्त (शनिवार): सुबह 8 बजे कलश यात्रा, पूजा-अर्चना और रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
31 अगस्त (रविवार): हवन, यज्ञ, मूर्ति विसर्जन और दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा।
आयोजक समिति ने बताया कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था और श्रद्धा का पर्व है, बल्कि लोक संस्कृति और सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करता है। समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद