लालकुआं: बिंदुखत्ता में 25 मार्च से महिला फुटबॉल का महाकुंभ, 5 दिन तक होंगे रोमांचक मुकाबले
लालकुआं। नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता क्षेत्र में महिला खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से नैनीताल ओपन महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 25 मार्च से 29 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता हरीश पवार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिवारी नगर बिंदुखत्ता में आयोजित होगी, जहां पांच दिनों तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
महिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की महिला फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवतियों को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मैदान से लेकर व्यवस्थाओं तक हर स्तर पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और महिला खेलों को बढ़ावा देने में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस आयोजन को सफल बनाने में महिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता, उपाध्यक्ष कुंदन नयाल, कोच वीरेन्द्र दानू, स्कूल प्रबंधक राजेन्द्र पंवार, संयोजक कमलेश विष्ट सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!