नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार DSP के बदले कार्यक्षेत्र, रविकान्त सेमवाल रामनगर तो लव शर्मा बने हल्द्वानी CO

ख़बर शेयर करें 👉

विनय सिंह को भवाली और समीरण भट्ट को ऑप्स-लाइन की जिम्मेदारी, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए चार राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत पुलिस उपाधीक्षक रविकान्त सेमवाल को रामनगर, विनय सिंह को भवाली, लव शर्मा को हल्द्वानी और समीरण भट्ट को ऑप्स एवं लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रविकान्त सेमवाल इससे पहले क्षेत्राधिकारी भवाली के साथ क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नए आदेश के बाद उन्हें क्षेत्राधिकारी रामनगर के साथ क्षेत्राधिकारी यातायात का दायित्व भी दिया गया है।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह को क्षेत्राधिकारी भवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस उपाधीक्षक लव शर्मा को क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी बनाया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक समीरण भट्ट को क्षेत्राधिकारी ऑप्स के साथ क्षेत्राधिकारी लाइन का दायित्व दिया गया है। सभी अधिकारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: 8 जिलों में येलो अलर्ट, हल्द्वानी-रामनगर समेत कई इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतराउत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट
Ad Ad Ad Ad