बिंदुखत्ता पहुंची मंत्री रेखा आर्या, ग्रामीणों से की मुलाकात, गोला नदी से हो रहे नुकसान पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन
लालकुआं। महिला कल्याण, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने रविवार को नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश और गौला नदी के जलस्तर बढ़ने से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

मंत्री रेखा आर्या बिंदुखत्ता के इंद्रानगर क्षेत्र पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने गौला नदी से हर साल हो रहे भूकटाव और उससे कृषि भूमि व घरों को होने वाले नुकसान की समस्या रखी। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जल्द ही स्थाई समाधान के लिए कार्य शुरू होगा।

निरीक्षण के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि भूकटाव रोकने के लिए फिलहाल 38 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। साथ ही सिंचाई विभाग, वन विभाग और ब्रिडकुल द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर स्थाई योजना तैयार की जा रही है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का आंकलन कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौला नदी के कारण हर साल हो रहे नुकसान का स्थाई समाधान जरूरी है और विभाग मिलकर जल्द ही बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, तहसीलदार कुलदीप पांडे, बीडीओ तनवीर असगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, दीपेंद्र कौशियारी, कमलेश चंदोला सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार