बिंदुखत्ता में माँ भगवती का विशाल जागरण, क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल,…VIDEO

ख़बर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। जय माँ हाटकालिका जागरण समिति नर्सरी, बिंदुखत्ता की ओर से हरीश पंवार स्कूल प्रांगण, तिवारीनगर, बिंदुखत्ता में माँ भगवती के विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और माता के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और भक्ति मार्ग अपनाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि कुंदन सिंह मेहता ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

जागरण समिति के सदस्य कमल पांडेय, दर्शन मेहता, पंकज कोरंगा, बिशन बोहरा और हरेंद्र बिष्ट ने सभी श्रद्धालुओं का भारी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार जताया।



ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad