दीपावली पर लालकुआं पहुंचे सांसद अजय भट्ट, बाजार में की खरीदारी और दिया “वोकल फॉर लोकल” का संदेश,….वीडियो
लालकुआं। दीपावली की रौनक के बीच क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट रविवार देर शाम लालकुआं बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और ठेलेवालों से दीप, मोमबत्ती, धूप और सजावटी सामान की खरीदारी कर “वोकल फॉर लोकल” का संदेश दिया।
सांसद भट्ट करीब साढ़े सात बजे बाजार पहुंचे तो उन्हें खरीदारी करता देख आसपास के लोग और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। मौके पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “लोकल फॉर वोकल” अभियान तभी सफल होगा जब हम सभी स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की खरीद से न केवल छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
इस मौके पर सांसद भट्ट के साथ हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, दीपू नयाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, महामंत्री राजकुमार सेतिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज