नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने घटाए दूध उत्पादों के दाम, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
मक्खन-घी-पनीर सस्ते, उपभोक्ता खुश – आँचल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला
“महंगाई के दौर में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवम दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर कदम
लालकुआं। महंगाई के इस दौर में आमजन की जेब पर बोझ कम करने के उद्देश्य से नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादों के दामों में कटौती की है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपभोक्ता हित संदेश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा 22 सितम्बर से जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने से उपभोक्ताओं को “दोहरी राहत” मिलेगी।
संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि महंगाई के समय में उपभोक्ताओं की मदद करना ही इस कदम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने हमेशा उपभोक्ता हितों को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया है और इसी कड़ी में मंत्री सोरभ बहुगुणा ने संघ को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। वही सामान्य प्रबन्धक अनुराग शर्मा ने दिशानिर्देशन पर प्रस्ताव को लागू कर दिया ।
आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी, पनीर और चीज़ के दामों में महत्वपूर्ण कमी की है। नई दरों के अनुसार:
- मक्खन 15 ग्राम टिक्की: ₹15 से घटकर ₹10
- 100 ग्राम मक्खन: ₹58 से घटकर ₹55
- 500 ग्राम मक्खन: ₹285 से घटकर ₹275
- 1000 मि.ली. आँचल घी: ₹630 से घटकर ₹610
- 500 मि.ली. आँचल घी: ₹320 से घटकर ₹310
- चीज़ और पनीर: 3 से 70 रुपये तक की कटौती
इस बदलाव से उपभोक्ताओं को घरेलू आवश्यकताओं के उत्पाद आसानी से सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे और घर-घर में इनकी खपत बढ़ेगी।दुग्ध विकास मंत्री सोरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल उपभोक्ताओं को राहत देना है बल्कि दुग्ध उत्पादों की खपत को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने बताया कि आँचल दुग्ध संघ की पहल अनुकरणीय है और अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए भी यह प्रेरणा बनेगी।
उपभोक्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आँचल उत्पाद पहले से ही अपनी गुणवत्ता और शुद्धता के लिए प्रसिद्ध हैं और अब दाम कम होने से ये आमजन की पहुंच में और आसानी से आएंगे। लालकुआं की एक गृहिणी ने कहा कि मक्खन और घी हर घर में रोजमर्रा की जरूरत हैं, और अब जब ये कम दामों पर उपलब्ध होंगे तो परिवार का बजट संभालना आसान होगा।दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया किआँचल दुग्ध संघ भविष्य में भी उपभोक्ता हित में समय-समय पर ऐसे कदम उठाता रहेगा। जिससे दुग्ध समितियों को भी लाभ मिलेगा।
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा लिया गया यह निर्णय उपभोक्ताओं के लिए राहत का संदेश है। प्रधानमंत्री मोदी के उपभोक्ता हित के आह्वान और मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशन में संघ ने आमजन की मदद की है। इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादों की खपत और बिक्री में भी वृद्धि संभव है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!