नैनीताल: यहां नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
नैनीताल। अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। सिरौता नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान योगेश बोरा (18 वर्ष) पुत्र बालम सिंह और करन सिंह (18 वर्ष) पुत्र ठाकुर सिंह, निवासी घिंघारी, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार दोस्त नदी में नहाने गए थे। इस दौरान योगेश और करन नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथी अमन सिंह और शुभम बोरा ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते दोनों की आंखों के सामने दोस्त नदी में समा गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रानीखेत पुलिस व राजस्व विभाग को जानकारी दी गई। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बरामद किए गए।
हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!