नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार, कहा—विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिक लक्ष्य

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। मंगलवार को नव नियुक्त जिलाधिकारी आईएएस ललित मोहन रयाल ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने कोषागार का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

कार्यभार संभालने के बाद डीएम रयाल ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति देना और मानसखंड परियोजना के अंतर्गत सभी कार्यों को तय समय में पूरा कराना रहेगा। उन्होंने बताया कि नैनीताल माल रोड ट्रीटमेंट कार्य को भी तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं और परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।

पदभार ग्रहण करने के बाद एडीएम विवेक राय, एडीएम शैलेन्द्र नेगी, सीडीओ अनामिका, एसडीएम नावाजिश खलीक, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार एवं एसडीएम बी.सी. पंत सहित अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO
Ad Ad Ad Ad