नैनीताल दुग्ध संघ ने त्योहारों में शुरु की योजना, आंचल ब्रांड के घी में 80 हजार रुपए तक मिलेगी छूट
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने स्वाधीनता दिवस से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व तक आंचल घी के दामों में 10 रूपये से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट देने का निर्णय लिया है।

उक्त जानकारी देते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध संघ ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व तक घी के दामों में भारी छूट करने का ऐलान करते हुए बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ ने आंचल ब्रांड के घी के दामों में 10 रुपये से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत एक किलो घी के दामों में 10 रुपये की छूट दी जाएगी, जबकि 10 किलो एक मुस्त लेने पर 100 रुपये तथा 2000 लीटर एक साथ लेने पर 80000 रुपए की छूट दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि उक्त छूट की सूचना के बाद से विपणन प्रभारी संजय भाकुनी को बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं, उन्होंने बताया कि इस बार दुग्ध संघ राज्य में रिकॉर्ड तोड़ घी की बिक्री करेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!