नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, पांच किलो से अधिक चरस के साथ दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद में नशा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में दिनांक 05.01.2025 को थानाध्यक्ष खन्स्यु श्री विजय पाल व ANTF प्रभारी कुमायूं रेंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग ग्राम सियाली से ग्राम चमोली को जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक मोटरसाइकिल UK04 AL 7260 को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर चैक किया गया उनमें सवार 02 व्यक्तियों के कब्जे से 5 किलो 457 ग्राम चरस बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में थाना खन्स्यु में धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी
1- महेन्द्र चिलवाल पुत्र बच्चवी सिंह नि० ग्राम चमोली थाना खनस्यूं जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष
2- बच्ची सिंह चिलवाल पुत्र विशन सिंह चिलवाल ग्राम चमोली थाना खनस्यूं जनपद नैनीताल उम्र 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1- 05 किलो 457 ग्राम चरस
2- बाइक संख्या UK 04AL-7260

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

गिरफ्तारी टीम-
1- SI थानाध्यक्ष खन्स्यु विजय पाल सिंह
2- Si विपिन चंद्र जोशी एस. टी. एफ/एएनटीएफ कुमायूं रेंज
3- अ0उ0नि0 जगबीर सिंह एस. टी. एफ/एएनटीएफ कुमायूं रेंज
4- अ0उ0नि0 नरेश कुमार थाना खन्स्यु
5- हे0 का0 भोजेन्द्र सिंह थाना खन्स्यु
6- का0 जयकिशन राणा थाना खन्स्यु

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad