नैनीताल एसएसपी ने इस महिला उप-निरीक्षक को किया निलंबित,…जानिए मामला
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करते हुए रामनगर कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक रेनू को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, रामनगर कोतवाली में दर्ज एक मामले में जांच के दौरान समय पर दस्तावेज प्रस्तुत न करने और जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर आज शनिवार को एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला उपनिरीक्षक रेनू कोतवाली रामनगर को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने इस कदम को पुलिस विभाग में अनुशासन सुनिश्चित करने का सख्त संदेश बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और पूरी तत्परता से कार्य सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विभाग की गरिमा बनाए रखने और जनता की सेवा में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!