नैनीताल: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे कैचीधाम, नींम करौली महाराज की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नैनीताल स्थित बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद रहे. बाबा के धाम पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति ने बाबा नीब करौरी महाराज की तपस्या स्थली पर बैठकर पूजा अर्चना की।

उन्होंने मंदिर परिसर में राम शिला में पूजा अर्चना और ध्यान कर देश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि और कैंची धाम पहुंच कर अभिभूत हूँ। देवभूमि में इनका स्थान और रख रख रखाव सराहनीय है। यहां आकर व्यक्ति के दिल, दिमाग़, आत्मा का समीकरण होता है। जिससे एक नई ऊर्जा मिलती है।भारत की संस्कृति दुनिया में बेमिसाल- धनखड उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति धरोहर, परम्परा, रीति रिवाज को आज भी संजोए रखा है।

उन्होंने कहा कि आज भी हमने देश की 5 हजार साल पुरानी संस्कृति विरासत को संजोए रखा है। जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व विख्यात है।उन्होंने कहा कि आज भी हम वसु देव कुटुंबकम की राह पर अग्रसर हैं । उहोंने कहा आज भी विश्व कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन जी -20 में हमारा उदेश्य दुनिया के सामने रखा गया। हमारा उदेश्य ‘एक परिवार-एक भविष्य और एक विश्व’ बनाने का है।इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत,डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह,एसएसपी पी एन मीणा, एडीएम पी आर चौहान आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad