लालकुआं में गैस को लेकर नया प्लान: आज यहां होगी होम डिलीवरी, सिर्फ इन उपभोक्ताओं को मिलेगा सिलेंडर
लालकुआं। घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि अब लालकुआं क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी रोस्टर प्रणाली के तहत सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गैस वितरण ‘फीफो’ (फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट) व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा, यानी जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसी क्रम में आज सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा पटेल नगर, शास्त्री नगर, नर्सरी, टेंट चौराहा और पुराना बिंदुखत्ता क्षेत्र में होम डिलीवरी की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही फिलहाल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले बुकिंग के बावजूद देरी से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं, गैस आपूर्ति में गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। शनिवार को टोल फ्री नम्बर 1077, टेलीफोन नम्बर 08942-231179, 05842-231178 और व्हाट्सएप नंबर 8272080884 के माध्यम से कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं। इन शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों को भेजकर समाधान कराया गया।
प्रशासन ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखें और सभी उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


आज का राशिफल (05 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (04 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
चम्पावत को ‘आदर्श जनपद’ बनाने की दिशा में CM धामी का बड़ा कदम: पंचायतों के विकास के लिए करोड़ों की धनराशि जारी