लालकुआं में समाजसेवी महेश जोशी की संदिग्ध मौत पर बवाल; शव रखकर कोतवाली में ग्रामीणों का हंगामा, पटवारी पूजा रानी हिरासत में…

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में पटवारी पूजा रानी का नाम दर्ज होने पर आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर लालकुआं कोतवाली पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में दर्जनों ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला पटवारी के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर महेश जोशी ने यह कदम उठाया। लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पटवारी पूजा रानी को हिरासत में लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रामनगर कोतवाली में पूछताछ का दृश्य ग्रामीणों को दिखाया। इसके बाद देर रात जाकर लोग शांत हुए।

गौरतलब है कि बबूर गुमटी निवासी 54 वर्षीय महेश जोशी ने रविवार को लालकुआं तहसील के पास जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले हल्द्वानी और फिर भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

महेश जोशी अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि ग्रामीण दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad