नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; DM ने जारी किए सख्त निर्देश, संवेदनशील मार्गों पर 24 घंटे तैनात रहेंगी JCB
नैनीताल, 28 जुलाई 2026। मौसम विभाग ने बुधवार, 29 जुलाई को नैनीताल जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।
भूस्खलन वाले क्षेत्रों पर रहेगी खास नजर
जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभाग मलबे और गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर यातायात बहाल करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों के मोबाइल 24 घंटे रहेंगे ऑन
डीएम ने अधिकारियों को मुख्यालय पर हाई अलर्ट में रहने और अपने मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए हैं। तहसील स्तर पर क्यूआरटी को भी अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि आपात स्थिति पैदा होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
आपदा या आपातकालीन स्थिति में लोग जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05942-231178/79/81, मोबाइल 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सूचना दे सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जाम से मिलेगी राहत: लालकुआं में बनेगा बाईपास, गोला पुल होगा फोरलेन; NHAI ने दी मंजूरी
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन फैसलों पर लगी मुहर….
आज का राशिफल (11 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!