नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल 3 सितम्बर को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 02 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 03 सितम्बर (बुधवार) को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस परिप्रेक्ष्य में मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जारी अलर्ट के अनुसार पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। ऐसे में नदियों-नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं होने का खतरा है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने आदेश पारित करते हुए 03 सितम्बर को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

हालांकि, यह आदेश उन आवासीय विद्यालयों और संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहाँ शिक्षण एवं आवासीय सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है। वहीं, शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ को आवश्यकता पड़ने पर प्रधानाचार्य अपने स्तर से बुला सकेंगे, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों को अनावश्यक विद्यालय न बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिया गया है कि सभी संस्थानों में इस निर्देश का पालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!