बिंदुखत्ता में जैविक खेती कार्यशाला, विधायक बिष्ट ने गिनाईं विकास कार्यों की उपलब्धि, बोले….

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुराना बिंदुखत्ता स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के द्वितीय दिवस प्रवास कार्यक्रम के तहत ‘जैविक एवं प्राकृतिक खेती’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि रासायनिक खेती के बढ़ते प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है और इसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (14 जून 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

इस दौरान विधायक बिष्ट ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2006 से नए बिजली कनेक्शनों और विद्युतीकरण पर लगी रोक को उनके प्रयासों से हटाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में विद्युत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और ऊर्जीकरण के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर विधायक ने कहा कि सरकार स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक लोग केवल चुनाव के समय क्षेत्र में आकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही क्षेत्र की समस्याओं को भूल जाते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह चुफाल, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री मनीष बोरा, विजय जोशी, पप्पू कोश्यारी, विनोद भट्ट, नरेंद्र सिंह मेहरा, जगदीश पंत, राकेश जोशी, रमेश कुन्याल, अभिषेक शर्मा, सोनू पांडे और हरेंद्र बिष्ट।