लालकुआं में दर्दनाक हादसा: बाजार से लौटते समय ट्रक की चपेट में आया पेपर मिल का श्रमिक, मौके पर हुई मौत
लालकुआं। नगर के वीआईपी गेट क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पेपर मिल में कार्यरत श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक सिरोही (38 वर्ष), निवासी स्टाफ क्वार्टर, सेंचुरी पेपर मिल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक सिरोही जनरल शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद बाजार से आवश्यक सामान लेकर मोटरसाइकिल से अपने क्वार्टर लौट रहा था। जैसे ही वह वीआईपी गेट के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तभी पेपर मिल के अंदर से बाहर आ रहा एक तेज रफ्तार 14 टायरा ट्रक उसकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद न तो एंबुलेंस समय पर पहुंची और न ही स्थानीय पुलिस, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
दीपक सिरोही सेंचुरी पेपर मिल के चार नंबर प्लांट में काम करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!