रामनगर में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार बस ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 4 घायल
नैनीताल जिले के रामनगर से 22 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर सोमवार को धनगढ़ी नाले के पास बरसाती नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे छह लोगों को एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय धनगढ़ी नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। लोग नाले का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे, इन्हीं में 6 लोग भी खड़े थे। जो अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए जलस्तर घटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में एक बस ने लोगों को रौंद दिया।
प्रथम दृष्टया में हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शिक्षक सुरेंद्र सिंह पंवार (राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठल गाँव) और वीरेन्द्र शर्मा (राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोड तल्ला) के रूप में हुई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी देते हुए एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार ने बताया कि बस को बस चालक के बजाय बस का मालिक चला रहा था जिससे ये घटना घटित हुई और उसके द्वारा 5 बाइक सवारों को टक्कर मार दी गई जिसमें मौके पर 2 शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो अन्य को रामनगर के सयुक्त चिकित्सालय लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!