लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर किया हवन पूजन, बच्चों को बांटे पुस्तकें
लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का आज जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कहीं मंदिरों में हवन पूजन हुआ तो वहीं कई लोगों ने फल वितरित कर विधायक बिष्ट का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया।

विधायक के सहयोगी सोनू पाण्डे के नेतृत्व मे बिंदुखत्ता स्थित माँ भगवती मंदिर में विधायक मोहन बिष्ट की लम्बी उम्र के लिए हवन किया गया और निर्धन परिवार की बालिकाओं को पुस्तकों का किट वितरण किया।
इस दौरान विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट जी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, मंडल महामंत्री रमेश कुन्याल, राजू पाण्डे, विजय जोशी, सतीश सनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित