लालकुआं में पुलिस ने 17.92 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नशा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 17.92 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुये संलिप्त अपराधियों की धड़पकड़ करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं इसी क्रम में श्री हरबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के सफल पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ के नेतृत्व में थाना स्तर गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ द्वारा मय हमराही कर्मगणों के सुभाषनगर बैरियर से आगे शमशान घाट के पास लालकुआं चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति प्रदीप मिर्धा पुत्र प्रफुल्ल मिर्धा निवासी राजीव नगर बंगाली कालोनी लालकुआ नैनीताल उम्र 33 वर्ष के कब्जे से 17.92 ग्राम स्मैक बरामद गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में किया जा रहा है वही पुलिस ने बताया कि आरोपी बाहर से स्मैक लेकर आता है और यहा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर जाकर बेचता है पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी एनटीपीएस एंव शराब तस्करी सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी

पुलिस टीम
1- SHO श्री डी0आर0 वर्मा
2-उ0नि0 श्री सोमेन्द्र सिंह
3- कानि0 श्री चन्द्र शेखर
4- कनि0 श्री कमल विष्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad