नैनीताल में पुलिसकर्मी की कार ने तीन दिहाड़ी मजदूरों को मारी टक्कर, चालक फरार, हालत गंभीर
नैनीताल। गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में काम पर जा रहे तीन दिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी की कार ने तीनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस लाइन के कर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा नैनीताल पुलिस लाइन के पास फांसी गधेरे क्षेत्र में सुबह के समय हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार ने तीनों मजदूरों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों की पहचान तल्लीताल के हरी नगर निवासी 50 वर्षीय पप्पू कुमार, मोहन राम आर्य और बिहारी लाल आर्य के रूप में हुई है। तीनों दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के समय वे फांसी गधेरे के पास आर्मी गेस्ट हाउस की ओर काम पर जा रहे थे।
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार संभवतः पुलिस लाइन से निकल रही किसी पुलिसकर्मी की कार ने तीनों को टक्कर मारी है। मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि इन दिनों नैनीताल में विंटर कार्निवल चल रहा है और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार