लालकुआं विधानसभा में बढ़ी सियासी गर्मी, भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी बने चर्चा का केंद्र

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आ रहे हैं, उत्तराखंड की सबसे हॉट मानी जाने वाली लालकुआं सीट पर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस वक्त सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा है, वह है दीपेंद्र कोश्यारी का।

दीपेंद्र कोश्यारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। वे लगातार धार्मिक आयोजनों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय नज़र आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी पकड़ और लोकप्रियता दोनों बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

पार्टी संगठन ने भी उन पर भरोसा जताते हुए हाल ही में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। इसे उनकी राजनीतिक पारी की मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी में लालकुआं सीट को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और माना जा रहा है कि दीपेंद्र कोश्यारी का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन उनकी बढ़ती सक्रियता और संगठन में मजबूत पकड़ ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले महीनों में लालकुआं की राजनीति में और भी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad