बिंदुखत्ता में बिजली समस्याएं: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता में बिजली की लो वोल्टेज और कटौती की समस्या को लेकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने केंद्रीय रक्षा राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट से एक शिष्टमंडल के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने बिंदुखत्ता में लंबे समय से चल रही लो वोल्टेज की समस्या और अत्यधिक कटौती की समस्या के बारे में ज्ञापन दिया, श्री जोशी ने बताया कि विभिन्न जनप्रतिनिधियो व शासन के माध्यम से समय-समय पर इस समस्या के समाधान के प्रयास किये गये किन्तु क्षेत्र को कोई खास लाभ नही हुआ। उक्त समस्या का संज्ञान लेकर समाधान कर कारवाही करने कि कृपा करें, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

जिस पर माननीय मंत्री जी ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्तालाप किया। साथ ही लंबे समय से चले आ रही समस्या 2 किलोमीटर बिंदुखत्ता में माननीय मंत्री जी के सौजन्य से रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर बनने पर धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर दीपक नेगी, कमल मिश्रा, दीपक सुयाल, दीवान भाकुनी, धर्मेंद्र कोरंगा, और अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad