आँचल दुग्ध संघ की 75वीं डायमंड जुबली समारोह की तैयारी, महिला डेरी कर्मियों के हित में अहम निर्णय
लालकुआँ (नैनीताल)। आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में महिला डेरी कर्मियों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए दीपावली पर्व पर एरियर देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संघ के प्रशासनिक भवन और मीटिंग हॉल के निर्माण कार्य को शीघ्र गति देने पर बल दिया गया। साथ ही संघ की 75वीं डायमंड जुबली समारोह और सामान्य वार्षिक अधिवेशन को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ अपने सभी सदस्यों और कर्मचारियों के परिश्रम का हमेशा सम्मान करता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविन्द मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनन्द सिंह नेगी, किशन सिंह बिष्ट, दुग्ध संघ के महाप्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर महिला डेरी कर्मियों में दीपा देवी रैकवाल, दीपा देवी, खष्टी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, शांति कोरंगा, मुन्नी देवी आर्या और नीमा शाह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार