लालकुआं में नशे के खिलाफ जनआक्रोश, काली पट्टी बांध तहसील पर धरना; सख्त कार्रवाई की चेतावनी,…देखें वीडियो
लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र में अवैध नशे के बढ़ते कारोबार के विरोध में स्वयंसेवी संगठनों, व्यापार मंडल और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आंखों, कानों और मुंह पर काली पट्टी बांधकर पांच मिनट का मौन रखा और प्रशासन पर कथित अनदेखी का आरोप लगाया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन की प्रति उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार को सौंपी गई।
धरने में शामिल लोगों का कहना था कि क्षेत्र में कच्ची शराब, स्मैक, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने लालकुआं में विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाने, संदिग्ध ठिकानों पर नियमित औचक छापेमारी करने और सप्लाई चेन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्कूलों और कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं के लिए पुनर्वास और परामर्श केंद्रों को मजबूत करने की मांग भी रखी गई।
धरना सुबह से दोपहर बाद तक चला। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने आश्वासन दिया कि अवैध नशे के कारोबार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने किया। इस दौरान आयोजक पीयूष जोशी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नितिन पंत, बीना जोशी, शंकर जोशी, कीर्ति दुम्का, आशीष कबड़वाल, भानु कबड़वाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सचिन फुलारा, प्रधान ललित जोशी, जीवन बोरा, गोविंद सिंह दानू, चंदन बोरा, मोहित जोशी, उमेश लोहनी, शैलेंद्र दुम्का, हरीश सुयाल, विनोद बिष्ट, ललित भट्ट, ललित ढौंडियाल, सीमा आर्य, सोनी कालाकोटी, राजेंद्र बिष्ट, मुकेश कबड़वाल, भास्कर भट्ट, इंद्रपाल आर्य, विनोद भट्ट, गणेश जलाल, पंकज सिंह बिष्ट, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, पार्षद हल्द्वानी मनोज जोशी, वंश गुप्ता, मोहनी मेहता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट, लक्की दुम्का, रवि राणा, विजय सिंह सामंत, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, पूजा बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


हल्द्वानी: चलती कार में 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार; POCSO में केस दर्ज
हल्द्वानी : होली से पहले आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: एमडीडीए का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
बड़ी खबर (उत्तराखंड): नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को 145.93 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने डीबीटी से खातों में भेजी राशि