लालकुआं में राशन कार्ड सत्यापन अभियान जारी, दूसरे दिन 10 अपात्र कार्डधारक मिले
लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में राशन कार्ड सत्यापन अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को दूसरे दिन भी वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर क्षेत्र में 180 राशन कार्डों की जांच की गई। जांच में 10 अपात्र कार्डधारक पाए गए हैं, जिनमें 9 प्राथमिक परिवार (सफेद कार्ड) और 1 अंत्योदय कार्ड धारक शामिल है।
सत्यापन दल के अनुसार वार्ड नंबर एक का पूरा सत्यापन कार्य बुधवार को संपन्न कर लिया गया है। अब गुरुवार से वार्ड नंबर दो में अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत डोर-टू-डोर जाकर परिवारों के दस्तावेज और पात्रता की जांच की जा रही है।
सत्यापन अभियान में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के साथ उप राजस्व निरीक्षक पूजा रानी, कर संग्रहकर्ता कृष्णा चौधरी और दिनेश कुमार, पूर्ति सहायक सुनीता भट्ट व अजय कुमार तथा नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय कार्मिक विजय कुमार शामिल रहे।
प्रशासन ने अपील की है कि जिनके पास अपात्र रूप से राशन कार्ड हैं, वे स्वयं आगे आकर कार्ड सरेंडर करें, ताकि पात्र व्यक्तियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!