लालकुआं: उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नैनीताल दुग्ध संघ को किया सम्मानित
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा सम्मानित किया गया । उक्त सम्मान पर नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व प्रबन्ध कमेटी सदस्यो सहित समस्त कर्मचारी अधिकारियो द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 जुलाई को शाक्तिफार्म (बसगर) में एक कार्यक्रम के दौरान दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विभिन्न विभागो के साथ ही डेरी कार्यक्रमो में प्रदेश के दुग्ध संघों को भी सम्मानित किया गया। जिस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह को प्रमाण पत्र सहित ट्राफी प्रदान कर सम्मानित करते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व सामान्य प्रबन्धक द्वारा नैनीताल जनपद में दुग्ध विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई।
श्री बोरा ने बताया कि उक्त सम्मान से नैनीताल दुग्ध संघ के कर्मचारियो अधिकारियो में एक नई स्फूर्ति प्राप्त हुई है जिस हेतु समस्त आंचल परिवार द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया । इसके साथ ही दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दुग्ध संघ उधम सिंह नगर व दुग्ध संघ चंपावत को भी सम्मानित किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद