बिंदुखत्ता में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटा गंभीर घायल, हल्द्वानी रेफर
लालकुआं। बिंदुखत्ता से लालकुआं की ओर स्कूटी से आ रहे मां-बेटे के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मां और बेटा काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता हल्दुधार निवासी शिवराम (42 वर्ष) अपनी मां मोतिमा देवी (65 वर्ष) को स्कूटी पर बैठाकर लालकुआं की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कार रोड क्षेत्र के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सड़क पर गिर गई और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार रोड क्षेत्र के कुछ युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस सेवा से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच), हल्द्वानी रेफर कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार घायल महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बेटे के हाथ-पांव में गहरी चोटें बताई जा रही हैं। वहीं 112 पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्य में सहयोग किया।
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में लोगों में दहशत है और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात