नैनीताल: गधेरे के तेज बहाव में बहे वन दरोगा, SDRF ने रातभर चलाया रेस्क्यू, शव बरामद

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के बैतालघाट क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिमलखा निवासी 35 वर्षीय फॉरेस्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट गधेरे के तेज बहाव में बह गए। उनकी तलाश में SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और देर रात उनका शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह बिष्ट अपने साथी के साथ बाइक से खैरना से सिमलखा की ओर लौट रहे थे। रास्ते में डोलकोट गधेरे को पार करते समय पानी का तेज बहाव आने से दोनों असंतुलित होकर गिर गए। साथी तो किसी तरह बच गया लेकिन देवेंद्र बह गए।

स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के चलते सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद SDRF, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान में दो जेसीबी मशीनें भी लगाई गईं। देर रात देवेंद्र की मोटरसाइकिल और शव को बरामद किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मो. शकील अहमद सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO
Ad Ad Ad Ad