बड़ी खबर! नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव परिणाम हुए घोषित, देखिए….

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। लंबे इंतजार और विवादों के बीच आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने 11 मत पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी विजयी घोषित हुई हैं।

14 अगस्त को हुए चुनाव के दौरान पांच पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सामने आने से माहौल गरमा गया था। इस विवाद के कारण परिणाम को लेकर कड़ी निगरानी और इंतजार बना रहा। आज दोपहर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नतीजों की औपचारिक घोषणा की।

नतीजे घोषित होने से पहले प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। नैनीताल के मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों का एकत्र होना, जुलूस निकालना, नारेबाजी करना और किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा करना प्रतिबंधित रहेगा।