वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाजसेवी बलवंत सिंह दानू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
लालकुआं/बिंदुखत्ता। कांग्रेस संगठन से वर्षों तक जुड़े रहे, तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके वरिष्ठ नेता, पूर्व सैनिक एवं सस्ता ग़ल्ला विक्रेता बलवंत सिंह दानू (75 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
बलवंत सिंह दानू का जीवन संगठन और समाज सेवा को समर्पित रहा। वे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता के प्रबंधक रहे और कई सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। बिंदुखत्ता की बसासत और विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय और प्रेरणास्पद रहा।
पूर्व सैनिक होने के साथ-साथ, उन्होंने एक सस्ता ग़ल्ला विक्रेता के रूप में जनता से प्रत्यक्ष संपर्क बनाकर जनसमस्याओं के समाधान हेतु हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और आमजन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बलवंत सिंह दानू का जाना बिंदुखत्ता सहित पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार