तेज अंधड़ से लालकुआं-बिंदुखत्ता क्षेत्र में भारी नुकसान, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने व्यापक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश
लालकुआं। क्षेत्र में बीती रात आए तेज अंधड़ के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क पर जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। साथ ही भारी संख्या में कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भीषण तूफान के तांडव नृत्य से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट आज प्रातः 6 बजे से बिंदुखत्ता सहित तमाम क्षेत्रों का दौरा किया। पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
बीती रात क्षेत्र में आई तेज अंधड़, ओलावृष्टि एवं भारी बरसात के दौरान लालकुआं से लगी हुई कॉलोनियों, बिंदुखत्ता के विभिन्न गांवों और श्रीलंका टापू क्षेत्र में लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है, दर्जनों की संख्या में कच्चे मकान तेज आंधी के चलते गिर गए। लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। इस दौरान दैनिक उपयोग का सामान सहित लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। मार्ग में जगह-जगह पेड़ गिरने के चलते यातायात भी घंटों बाधित रहा।

इधर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज सुबह 6 बजे से तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण करते हुए तहसीलदार और पटवारी को तत्काल आवश्यक राहत कार्य करने के लिए निर्देशित किया। विधायक ने बिन्दुखत्ता के टूटी पुलिया, खुरियाखत्ता, श्री लंका टापू, इंद्रानगर, शांति नगर, रावत नगर, तिवारी नगर, संजय नगर एवं लालकुआं से लगी हुई विभिन्न श्रमिक बस्तियों में जाकर तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा