लालकुआं: गंगापुर कब्डवाल गौशाला में 55 लाख की लागत से बना शैड, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया लोकार्पण
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र के गंगापुर कब्डवाल स्थित गौशाला में नगर पंचायत लालकुआं द्वारा 55 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए शैड का मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विधिवत लोकार्पण किया।
इस मौके पर चेयरमैन लोटनी ने कहा कि अब गौशाला में शैड बन जाने से लालकुआं नगर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे सैकड़ों निराश्रित गोवंश को यहां शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में जल्द ही आवारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
लोटनी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और क्षेत्रवासियों की जरूरतों के अनुसार समस्याओं का क्रमबद्ध समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, सभासद नेहा आर्या, योगेश उपाध्याय, श्रीमती शबनम, सुरेश शाह, दीपा हेमंत पांडे, भुवन चंद्र पांडे, कामेश भंडारी, सोनू भारती, कृष्ण कुमार, मनोज बर्गली, भुवन चंद्र जोशी और ठाकुर सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार