नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा कदम, आँचल पनीर अब मिलेगा आधुनिक वैक्यूम पैक में
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं ने उपभोक्ताओं और उत्पादकों को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए संघ ने आधुनिक Multivac Vacuum Pack मशीन से पैक किया गया आँचल पनीर बाजार में उतार दिया है।

शनिवार को संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि –
“यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के विश्वास और उत्पादकों की मेहनत को नई उड़ान देने वाला कदम है। संघ की प्राथमिकता है कि हर उपभोक्ता तक स्वच्छ, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले आँचल उत्पाद पहुँचें।”
1.5 करोड़ की मशीन से बढ़ी गुणवत्ता
करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई इस अत्याधुनिक मशीन के जरिए अब पनीर की पैकिंग और भी सुरक्षित व आकर्षक होगी।
* उपभोक्ताओं को 180 ग्राम पैकिंग में आँचल पनीर मिलेगा।
* कीमत ₹80 तय की गई है।
* वैक्यूम पैक तकनीक से शेल्फ लाइफ बढ़ेगी और पनीर लंबे समय तक ताजा रहेगा।
संघ के सामान्य प्रबंधक डॉ. पी.एस. नागपाल ने बताया कि इस पहल का सबसे बड़ा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ता गुणवत्ता और शुद्धता की गारंटी के साथ आँचल पनीर खरीद सकेंगे।
दुग्ध उत्पादकों में उत्साह
उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय दुग्ध उत्पादकों ने खुशी जताई। उनका कहना था कि आधुनिक तकनीक से सीधे पैक होकर उत्पाद उपभोक्ताओं तक पहुँचेंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और उपभोक्ताओं का विश्वास भी मजबूत होगा।
संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि यह पहल आँचल संघ की गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आने वाले समय में उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को देखते हुए संघ और भी आधुनिक तकनीक अपनाएगा।
इस अवसर पर यूसीडीएफ सामान्य प्रबंधक आर.एन. तिवारी, संघ के सामान्य प्रबंधक डॉ. पी.एस. नागपाल, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रभारी प्रशासन/विपणन संजय सिंह भाकुनी, कारखाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राणा, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, प्रभारी इंजीनियरिंग राजेंद्र दुम्का, प्रभारी लैब रमेश आर्या और सुरेश चंद्र मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार