लालकुआं: विधायक डॉ. मोहन बिष्ट का जन्मदिवस समाज सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आज विधायक डॉ. मोहन बिष्ट का जन्मदिवस समाज सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया।
विधायक के जन्मोत्सव पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।
समाज सेवा को केंद्र में रखते हुए लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श लिया और आंखों की जांच भी करवाई।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की सेवा को ही अपना सर्वोच्च धर्म मानते हैं। उन्होंने दिनभर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट भी साथ रहीं।
पूरे दिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “डॉ. मोहन सिंह बिष्ट जिंदाबाद” के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। जन्मदिवस के मौके पर लालकुआं क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार