लालकुआं में सनसनी: इंडियन ऑयल डिपो के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल डिपो के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, नरूला स्टोन क्रेशर की ओर जाने वाले मार्ग पर यह शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी ताकि घटना की पूरी जानकारी मिल सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार