हल्दूचौड़ के प्रियांशु व हल्द्वानी के देव ने देहरादून को हराकर जीता राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब… क्षेत्र का नाम किया रोशन
लालकुआं। एसजीएफआई द्वारा हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन डबल्स चैंपियनशिप अंडर 14 की खिताबी भिड़ंत में हल्द्वानी के देव बर्गली व चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़ के प्रियांशु जोशी ने देहरादून स्पोर्ट कॉलेज की टीम को मात दी है, जबकि बैटमिंटन की एकल प्रतियोगिता अंडर 14 में नैनीताल से देव बर्गली ने प्रथम, स्पोर्ट कॉलेज देहरादून के युवराज ने द्वितीय व सपोर्ट कॉलेज देहरादून के निकुंज पांडे व चिल्ड्रन एकेडमी के प्रियांशु जोशी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

हल्दूचौड़ के शिवालिकपुरम निवासी प्रियांशु जोशी गोपीपुरम हल्दूचौड़ स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नौवीं का छात्र है। वह हल्दूचौड़ स्थित इंफिनिटी स्पोर्ट क्लब में बैडमिंटन का प्रशिक्षिण लेता है।
प्रियांशु ने नैनीताल जनपद के लिए गोल्ड मेडल जीत कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को विजेता खिलाड़ियों को हल्द्वानी नगर निगम के मेयर ड्रा जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला एवं प्रेसिडेंट ऑफ बैडमिंटन एसोसिएशन रितेश बिष्ट द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रियांशु की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका जोशी, निदेशक श्रीष पाठक, इन्फिनिटी स्पोर्ट क्लब के चेयरमैन गौतम पाठक, कोच विपिन कुमार समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार