उत्तरायणी की धूम: बिंदुखत्ता में 12 जनवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेला

ख़बर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से उत्तरायणी कौतिक मेला बिंदुखत्ता–2026 का आयोजन आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। पांच दिवसीय इस मेले में खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी, जिसमें स्कूली बच्चों, युवाओं और महिला समूहों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

मेले के अंतर्गत 12 जनवरी को वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 जनवरी को खो-खो, रस्सी कूद, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। 14 जनवरी को महिला समूह की मेहंदी प्रतियोगिता तथा स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 जनवरी को गायन प्रतियोगिता, स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता, महिला समूह नृत्य प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ आयोजित होगी। वहीं 16 जनवरी को स्कूलों एवं महिला समूहों की नृत्य प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग (कक्षा 8 तक) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में न्यूनतम 10 प्रतिभागियों की अनिवार्यता रखी गई है, जबकि महिला समूह नृत्य प्रतियोगिता में भी न्यूनतम 10 प्रतिभागियों का होना आवश्यक होगा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

समिति के अध्यक्ष दीप जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को फॉर्म के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा। एक प्रतिभागी अधिकतम तीन प्रतियोगिताओं में ही भाग ले सकेगा।
फॉर्म जमा करने एवं अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
7302740923, 9997006861, 9756169850, 7409136314, 7078806999, 9917718765, 9758113300, 7055309999