मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में फिर चोरी, घंटा ले उड़े चोर; राहगीर का मोबाइल और पर्स भी गायब
पूर्व में हुई चोरी की घटना में लिप्त चोरो को पकने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस
मोटाहल्दू। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की हल्दूचौड़ चौकी अंतर्गत स्थित प्राचीन शिव मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर से घंटा चोरी कर ले गए, जबकि मंदिर परिसर में विश्राम कर रहे एक राहगीर का मोबाइल फोन और पर्स भी गायब हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में राजस्थान निवासी एक राहगीर रात्रि विश्राम कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच किसी ने उसका मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर लिया। सुबह उठने पर सामान गायब मिला, जिसके बाद उसने हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को सूचना दी।
इसी दौरान मंदिर परिसर से एक घंटा चोरी होने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मंदिर से कलश और दानपात्र चोरी होने जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
समाजसेवी विक्की पाठक ने बताया कि मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इन घटनाओं के पीछे नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है कि क्या इस बार पुलिस चोरों तक पहुंचकर घटना का खुलासा कर पाती है या नहीं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (09 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट: 15 सितंबर को नहीं आएगी अंतिम वोटर लिस्ट, अब इस तारीख तक करना होगा इंतजार
हल्द्वानी: कल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति समेत कई बैठकों में करेंगे शिरकत
उत्तराखंड: 11 हजार मेधावी छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण’ योजना शुरू