लालकुआं निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
लालकुआं। नगर के 25 एकड़ वर्कर कालोनी झोपड़ पट्टी निवासी युवक की पंतनगर मार्ग पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार 25 एकड़ वर्कर कालोनी झोपड़ पट्टी निवासी विपुल तिवारी पुत्र वी एन तिवारी उम्र लगभग 26 वर्ष जो कि टाटा कंपनी में बतौर ठेका श्रमिक कार्यरत था। विपुल तिवारी और उसका एक दोस्त बाइक से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक सामने से एक ट्रक आ गया और उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से जैसे तैसे विपुल तिवारी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार