दुग्ध उत्पादकों की आवाज दिल्ली तक पहुंची, मुकेश बोरा ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआँ। उत्तराखंड के दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दे अब राष्ट्रीय स्तर पर उठने लगे हैं। उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रदेश के सबसे बड़े आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दुग्ध उत्पादन, सहकारिता को सशक्त करने, पशुपालकों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान दुग्ध उत्पादकों और कृषकों की ओर से मुकेश बोरा का भव्य स्वागत किया गया।

मुकेश बोरा ने बताया कि आँचल दुग्ध संघ आज हजारों दुग्ध उत्पादक परिवारों की आजीविका का मुख्य आधार बन चुका है। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों के चलते दुग्ध क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि आँचल दुग्ध संघ में दुग्ध उत्पादन पौने दो लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर अब ढाई लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कोचिंग संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस बोली– सख्त कार्रवाई होगी

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दुग्ध संघ को 35 करोड़ रुपये की सहायता राशि और साइलेज भूषा अनुदान स्वीकृत किया गया है, जिससे दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में SSC परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा: MKP कॉलेज के ऑनलाइन सेंटर से रिमोट एक्सेस से हल हो रहे थे पेपर, STF की बड़ी कार्रवाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दुग्ध उत्पादकों और किसानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी आंदोलन ग्रामीण विकास की रीढ़ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं चला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता के श्री हंस प्रेम योग आश्रम में विराट सद्भावना सम्मेलन, सतपाल महाराज ने दिया आस्था, आत्मचिंतन और विश्व शांति का संदेश

इस अवसर पर मुकेश बोरा ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को उत्तराखंड के प्रसिद्ध गोलू देवता और नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।