बिंदुखत्ता: बहन के घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, आवारा पशु बना वजह

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर निवासी 26 वर्षीय संतोष पुत्र बाला दत्त इन दिनों बिंदुखत्ता स्थित अपने जीजा भास्कर पोखरिया के घर इंद्रा नगर द्वितीय में आए हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 11 बजे संतोष स्कूटी से कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान इंद्रा नगर क्षेत्र में दानू स्कूल के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया, जिससे संतोष की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही संतोष ने दम तोड़ दिया।

मृतक के जीजा भास्कर पोखरिया ने बताया कि संतोष देहरादून की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और छुट्टी पर घर आने के बाद अपनी बहन से मिलने बिंदुखत्ता पहुंचे थे। परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
Ad Ad Ad Ad